लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मई महीने की पहली तारीख को सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

मई महीने की पहली तारीख को सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर
Share

नई दिल्ली। मई महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने रसोई गैस का नया दाम जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शादियों के सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घट गए हैं। हालांकि, घरो में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वजन वाले रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में ही कीमतों में 46 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती हुई है।

पढ़ें : LOCKDOWN BREAKING : रायपुर में बढ़ेगा 1 हफ्ते का लॉकडाउन ?, पढ़े पूरी खबर


दिल्ली में पहले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का दाम 1641.50 रुपये था, जोकि अब घटकर 1595.50 रुपये पर आ गया है। नई कीमतें आज से लागू भी हो गई है। इसके पहले 25 फरवरी, 1 मार्च और 1 अप्रैल को 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था। लगातार तीन बार बढ़ोतरी के बाद मई महीने में यह सिलेंडर सस्ता हुआ है।
 

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में मई महीने के दौरान भी एक एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव 809 रुपये ही है। इसी प्रकार कोलकाता में 835 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये प्रति सिलेंडर है।

 
इसके पहले अप्रैल महीने में भी एलपीजी के दाम में कटौती हुई थी. गैस की कीमत कम होने के पीछे का कारण इंटरनेशनल मार्केट में फिर से कच्चे तेल के भाव में नरमी को बताया जा रहा है।

Share

Leave a Reply