BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मात्र 587 रुपये में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर ! अब सरकार करने जा रही है ये काम

मात्र 587 रुपये में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर ! अब सरकार करने जा रही है ये काम
Share

केंद्र सरकार ने भले गरीब परिवारों को मुफ्त में एलपीजी के सिलेंडर दे दिये हों, लेकिन उसको रीफिल करवाने के लिए लोगों को पैसे का भुगतान तो करना ही पड़ता है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं। सिलेंडर 900 रुपये या उससे ज्यादा में ही मिल रहे हैं।
कोरोना महामारी आयी, तो सरकार ने सब्सिडी के पैसे देने भी बंद कर दिये। इसने मुश्किलें और बढ़ा दीं, सब्सिडी देनी शुरू भी की, तो इतनी मामूली रकम बैंक अकाउंट में आती है, मानो ऊंट के मुंह में जीरा हो।
बहरहाल, अब आपको जल्दी ही एलपीजी सिलेंडर बहुत कम कीमत में मिल सकेगी, इसकी वजह यह है कि सरकार फिर से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बहाल करने पर विचार कर ही है। वित्त मंत्रालय को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा गया है, इसमें कहा गया है कि झारखंड, मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में रसोई गैस पर सब्सिडी दी जा रही है। देश के अन्य राज्यों में भी इसे शुरू किये जाने की जरूरत है।
वित्त मंत्रालय ने अगर प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी, तो पेट्रोलियम कंपनियों के डीलरों को सरकार 303 रुपये की सब्सिडी देगी और उतनी छूट आपको एलपीजी सिलेंडर की कीमत पर मिल जायेगी। यानी आपको जो गैस सिलेंडर मिलेगा, उसके लिए आपको 900 रुपये नहीं, बल्कि सिर्फ 587 रुपये चुकाने होंगे।
हां, इसके लिए आपके एलपीजी कनेक्शन का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। अगर अभी तक आपने अपने एलपीजी को आधार से लिंक नहीं करवाया है, तो जल्द करवा लीजिए। अपने डीलर से संपर्क करके आधार से एलपीजी को लिंक करवाएं और सब्सिडी का लाभ लेना शुरू कर दें। सब्सिडी के बारे में आपको समय-समय पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भी मिलती रहेगी।
 


Share

Leave a Reply