लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

LPG Price Hike: फिर से बढ़ गये गैस सिलेंडर के दाम, महीने के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका

LPG Price Hike: फिर से बढ़ गये गैस सिलेंडर के दाम, महीने के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका
Share

 LPG Cylinder Price hike : महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। यह गैस सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में यूज होता है। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों में महंगाई के रूप में दिखेगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है। पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है। 

लगातार पांचवें महीने बढ़ाई कीमतें

19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1818.50 में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने इस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में ₹1771.00 और चेन्नई में ₹1980.50 में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को ₹48.50, 1 सितंबर को ₹39 और 1 अगस्त को ₹6.50 की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं :

दिल्ली: ₹803.00

कोलकाता: ₹829.00
मुंबई: ₹802.50
चेन्नई: ₹818.50


Share

Leave a Reply