BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

LPG Price Hike: जनता पर फिर महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

LPG Price Hike: जनता पर फिर महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत
Share

 मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है. महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए. अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक( as per repaorts) 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा. जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

कितने का हुआ घरेलू गैस सिलेंडर-( gas cylinder) 

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1053 रुपए थी. लेकिन नई कीमत लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा. जबकि मुंबई में 1052.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1102.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गई है. चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।

तेल कंपन‍ियों ने सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की

स‍िलेंडर की कीमत में ग‍िरावट देखी जा रही थी. वहीं एक मार्च को तेल कंपन‍ियों ने 19 क‍िलो वाले व्‍यावसाय‍िक एलपीजी गैस स‍िलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो आज से ही प्रभावी है. इस बार तेल कंपन‍ियों ने सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की है. अब व्यावसायिक गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है. इससे पहले यह स‍िलेंडर 1769 रुपए में म‍िल रहा था. 1 जनवरी, 2023 को इस स‍िलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।


Share

Leave a Reply