लक्की ड्रा के नाम 8 लाख रूपए की धोखाधड़ी, जाने पूरी खबर...
कोरबा। एसबीआई मेन ब्रांच कोरबा टीपी नगर में लक्की ड्रा के नाम पर आज्ञात आरोपियों द्वारा 8 लाख रूपए की धोखाधड़ी किये जाने का मामला प्रकाश में आने पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बुधवारी बस्ती वार्ड क्रमांक 21 निवासी अनिशा महंत उम्र 28 ने सीएसईबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संजय शर्मा अभिजीत के मोबाइल माध्यम से लक्की ड्रा के नाम पर उसके साथ 8 लाख रूपये की धोखा-धड़ी विगत 17 दिसंबर 2019 को सुबह 11 बजे से लगातार संपर्क कर किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 8.20 धारा 420, 34 भादवि के तहत धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएसईबी पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचने साइबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है।







.jpeg)












