BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश के इन हिस्सों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें टाइम और इससे जुड़ी पूरी जानकारी

देश के इन हिस्सों में दिखेगा चंद्र ग्रहण, जानें टाइम और इससे जुड़ी पूरी जानकारी
Share

पूर्वोत्तर भारत, बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज थोड़ी देर ही दिखेगा चंद्रग्रहण, पूरब में आज शाम आसमान पर नजर आएगा सुपर ब्लड मून- आज पूर्ण चंद्रग्रहण होगा लेकिन पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा के तटीय इलाकों तथा अंडमान और निकोबार द्वीप से यह थोड़ी देर के लिये ही नजर आएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) केमुताबिक ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर तथाहिंद महासागर में नजर आएगा.
इस घटना को 'सुपर ब्लड मून' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि चांद रंग में हल्का लाल-नारंगी नजर आता है और ये पूरा चांद होता है, इसलिए उपग्रह वास्तव में बड़ा दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है. पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आने यानी सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीध में आने की घटना चंद्र ग्रहण कहलाता. जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होता है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण बनता है. चंद्रमा का केवल एक भाग पृथ्वी की छाया में आता है तो आंशिक चंद्र ग्रहण होता है.
पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दिखेगा ग्रहण
आईएमडी ने कहा कि भारत में पूर्वोत्तर के हिस्सों (सिक्किम कोछोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय इलाकों और अंडमान तथा निकोबारद्वीप समूह में चंद्रोदय के ठीक बाद ग्रहण के आंशिक चरण का समापन कुछ देर के लिये नजरआएगा. ग्रहण का आंशिक चरण दोपहर 3.15 बजे शुरू होगा और शाम 6.23 बजे खत्म होगा जबकिपूर्ण चरण शाम 4.39 बजे शुरू होकर शाम 4.58 मिनट पर खत्म होगा.
विभाग के मुताबिक पोर्टब्लेयर से ग्रहण को शाम 5.38 बजे से 5.45 बजे तक के लिये देखा जा सकता है जो भारत में ग्रहण का सर्वाधिक समय होगा. यह पुरी और मालदा से भी शाम 6 बजकर 21 मिनट से देखा जा सकताहै, लेकिन यहां नजारा सिर्फ दो मिनट के लिये दिखेगा. भारत में अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दिखेगा. वो एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा. चंद्रोदय के ठीक बाद अरुणाचल प्रदेश और असम के सुदूरपूर्वोत्तर हिस्सों में बेहद कम समय के लिये आंशिक चरण नजर आएगा.
 


Share

Leave a Reply