पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर की एम.कॉम. की मेरिट सूची में छाया अग्रवाल का नाम प्रथम स्थान पर, जाने पूरी खबर
महासमुंद । पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर की मेरिट सूची में रामचण्डी कला वाणिज्य एवं शिक्षा महाविद्यालय सरायपाली में अध्ययनरत एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित छात्रा पैकिन निवासी छाया अग्रवाल अव्वल रहीं। इस पर प्राचार्य डॉ एनके भोई, संचालक सुभाषचन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सतीष चन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष केसी भोई, प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष कैलाश शंकर प्रधान, विभागाध्यक्ष वाणिज्य द्रवेश्वर नायक, शैलेन्द्र साहू, आरती साह, सुमन अग्रवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष कल्पना भोई, छात्रसंघ प्रभारी रविशंकर मॉझी, विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साइंस सपन दास, गोर्वधन यादव, विजय प्रधान ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।







.jpeg)












