BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बर्फ की चादर में लिपटा मां वैष्णो देवी भवन, कम संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

बर्फ की चादर में लिपटा मां वैष्णो देवी भवन, कम संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
Share

जम्मू। इस बार दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वैष्णो देवी भवन, भैरव घाटी व त्रिकुटा पर्वत सफेद चादर में लिपट चुके हैं। बोर्ड ने आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों को यात्रा मार्ग पर तैनात करते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं। यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या इतनी भी नहीं है क्योंकि कोरोना के चलते 15 हजार श्रद्धालुओं को प्रतिदिन शामिल होने की अनुमति है पर पांबदियों के चलते अधिक लोग नहीं आ रहे।


बर्फ के कारण मार्ग पर फिसलन हो गई है परंतु बोर्ड के कर्मचारी निरंतर मार्ग को साफ कर रहे हैं। यही नहीं वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं को भी इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। दूर से रोशनी से जगमगाता सफेद चादर में लिपटा मां वैष्णो देवी का भवन हर किसी को आकर्षित कर रहा है। आसमान से गिरती बर्फ व सर्द मौसम की परवाह न करते हुए देश भर से मां वैष्णों के दर्शनों के लिए यहां पहुंचे श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए निरंतर भवन की ओर बढ़ रहे हैं। जो श्रद्धालु मां के दर्शन कर वापिस लौट रहे हैं, उनके चेहरों पर भी चमक नजर आ रही है।


रविवार सुबह से भवन पर हो रही बर्फबारी के कारण सांझी छत हैलीपैड पर भी बर्फ जम चुकी थी। बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को बैटरी कार मार्ग व भैरव घाटी मार्ग पर भी नजर रखने को कहा है। यदि इन मार्ग पर फिसलन बढ़ जाती है तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये मार्ग भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु केवल पुराने रास्ते से ही जा पाएंगे।
भवन के पास, सांझी छत और भैरव घाटी में श्रद्धालु बर्फ की सफेद चादर पर खेलते, सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि सांझी छत हैलीपैड पर बर्फ हटाने का काम जारी है। फिलहाल भवन पर बर्फबारी बहुत कम हुई है परंतु भैरव घाटी व त्रिकुटा पर्वत पर अधिक बर्फबारी हुई है।
 


Share

Leave a Reply