BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अमेजन प्राइम की फिल्म मजा मां में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी

अमेजन प्राइम की फिल्म मजा मां में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी
Share

माधुरी दीक्षित काफी समय से डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियों में थीं। हाल में उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज द फेम गेम से ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। ओटीटी पर ही उनकी एक फिल्म आने वाली है, जिसका शीर्षक मजा मां रखा गया है। यह वेब फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अब सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में माधुरी एक समलैंगिक का किरदार अदा करेंगी।


रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन प्राइम की इस फिल्म में माधुरी एक समलैंगिक का किरदार निभाएंगी। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी। एक सूत्र ने कहा, माधुरी ने मजा मां में एक समलैंगिक का किरदार निभाया है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उनकी सैक्सुअल अभिरुचि विवाद का कारण बनती है। फिल्म में वह एक ऐसी मां की भूमिका निभाएंगी, जो अपने बेटे की शादी में बाधा बन जाती हैं। फिल्म इसी गुत्थी के इर्दगिर्द घूमेगी।
सूत्र का कहना है कि फिल्म में शामिल किए गए समलैंगिक तत्व को संवेदनशीलता के साथ समाहित किया गया है। सूत्र ने बताया, समय बदल गया है। हाल ही में भूमि पेडनेकर ने बधाई दो में एक लेस्बियन का किरदार निभाया था और उनके कैरेक्टर को खूबसूरती से चित्रित किया गया था। इसी तरह माधुरी के किरदार को भी मजा मां में संवेदनशीलता से हैंडल किया गया। यही वजह है कि उनके जैसे स्टार ने फिल्म को साइन किया।


यह पहली बार नहीं है, जब माधुरी समलैंगिक का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 में आई फिल्म डेढ़ इश्किया में समलैंगिक का किरदार निभाया था। इसमें उन्हें अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ इश्क फरमाते हुए दिखाया गया था। बेगम पारा के किरदार में माधुरी ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया था।


फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, रजित कपूर, बरखा सिंह और सिमोन सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। इसमें माधुरी के पति का किरदार गजराज ने निभाया है। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा था, जब मैं दिल्ली में था, तब भी मैंने माधुरी की कई फिल्में देखी हैं। अच्छी बात यह है कि वह एक अभिनेत्री होने के बोझ के साथ नहीं चलतीं। मुझे माधुरी के साथ काम करके मजा आया।


आनंद ने गो गोवा गॉन, आयशा, काइट्स और छपाक जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने फिल्म टिकट टू बॉलीवुड, वेब सीरीज गर्ल इन द सिटी और बंदिश बैंडिट्स जैसी सीरीज का निर्देशन किया है। वह बर्फी के असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
 


Share

Leave a Reply