BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महाशिवरात्रि 2022 : महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर इस शुभ मुहूर्त में करे भगवन शिव की पूजा, जाने व्रत एवं शुभ योग

महाशिवरात्रि 2022 : महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर इस शुभ मुहूर्त में करे भगवन शिव की पूजा, जाने व्रत एवं शुभ योग
Share

महाशिवरात्रि 01 मार्च दिन मंगलवार को है. इस दिन फाल्गुन मा​ह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. महाशिवरात्रि के दिन परिघ योग और शिव योग बन रहे हैं. इस दिन पंचग्रही योग भी बन रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, परिघ योग में शत्रुओं पर विजय के लिए बनाई गई रणनीति सफल होती है. जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत रहेंगे, उनके लिए शिव पूजा का मुहूर्त जानना जरूरी है. महाशिवरात्रि को रात्रि प्रहर में शिव पूजन का विधान है, लेकिन इस दिन प्रात:काल से भी पूजा अर्चना कर सकते हैं, इसमें कोई बाध्यता नहीं है. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के पूजा मुहूर्त, शुभ समय, योग आदि के बारे में.

महाशिवरात्रि 2022 पूजा मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की रात्रि प्रहर की पूजा का मुहूर्त शाम को 06:21 बजे से शुरु हो जा रहा है, जो अलगे दिन प्रात: 06:45 बजे
तक है.

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त: 06:21 बजे से 09:27 बजे तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त: 09:27 बजे से 12:33 बजे तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा मुहूर्त: 12:33 बजे से 03:39 बजे तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा मुहूर्त: 03:39 बजे से 02 मार्च को 06:45 बजे तक
महाशिवरात्रि निशिता काल पूजा मुहूर्त: रात 12:08 बजे से देर रात 12:58 बजे तक

महाशिवरात्रि 2022 शुभ समय
महाशिवरात्रि के दिन का शुभ समय दोपहर 12:10 बजे से लेकर दोपहर 12:57 बजे तक है. यह इस दिन का अभिजित मुहूर्त है. इस मुहूर्त में आप कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2022 परिघ एवं शिव योग
महाशिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र है, जो अगले दिन प्रात: 03:48 बजे तक हैं. महाशिवरात्रि पर परिघ योग दिन में 11:18 बजे तक, फिर शिव योग लग जाएगा. यह अगले दिन सुबह 08:21 बजे तक है.

महाशिवरात्रि 2022 पंचग्रही योग
इस महाशिवरात्रि पर पांच ग्रह मंगल, शनि, चंद्रमा, शुक्र और बुध मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं.

महाशिवरात्रि से पंचक भी प्रारंभ
01 मार्च शाम 04:32 बजे से पंचक लग रहा है, जो 06 मार्च को तड़के 02:29 बजे खत्म होगा.


Share

Leave a Reply