BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Mahila Samman Yojana : महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे प्रतिमाह, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

Mahila Samman Yojana : महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे प्रतिमाह, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
Share

 नई दिल्ली। Mahila Samman Yojana : दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को होगी, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।

महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की

भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।

कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद

उसके बाद महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा की सह संयोजक अलका गुर्जर, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है।

दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

 

Share

Leave a Reply