बड़ा हादसा टला : एयरपोर्ट पर फिसली एयर इंडिया की फ्लाइट
जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, हादसा तो हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। दरअसल, डुमना एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान फिसल गया। फ्लाइट रनवे से बाहर आ गई, जिस कारण फ्लाइट का एक टायर मिट्टी में धंस गया।
मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर पहुंची थी। तभी लैंडिंग के वक्त फ्लाइट स्लीप होकर रनवे से बाहर आ गई। उसका एक टायर मिट्टी में धस गया। इस दौरान फ्लाइट की लाइट भी फूट गई। यदि थोड़ी सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। एयरपोर्ट प्रबंधन हादसे की जांच कर रहा है।
फ्लाइट रनवे से उतरकर एयर स्ट्रिप के किनारे पड़े मुरम में धंस गई। इससे विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी रनवे पर पहुंचे और विमान में सवार यात्रियों को ढांढस बंधाया।







.jpeg)












