नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

टला बड़ा हादसा: टेक ऑफ के दौरान प्राइवेट प्लेन के पहिए के नीचे आया कुत्ता

टला बड़ा हादसा: टेक ऑफ के दौरान प्राइवेट प्लेन के पहिए के नीचे आया कुत्ता
Share

मध्य प्रदेश के सतना में एक प्राइवेट प्लेन टेक ऑफ के दौरान हादसे का शिकार होते होते बच गया। असल में टेक ऑफ के दौरान एक कुत्ता एयर स्ट्रिप को पार करता हुआ प्लेन के पहिए के नीचे आ गया। प्लेन की चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई, लेकिन प्लेन सही सलामत उड़ान भरने में कामयाब रहा।
मरीज को ले जाने के लिए लाया गया था प्राइवेट प्लेन
बताया जा रहा है कि यह प्लेन अजय मल्होत्रा द्वारा लाया गया था। वह सतना से अपने बीमार परिजन को उपचार के लिए प्लेन से लेने आये थे। इस दौरान जब परिजन मरीज को प्लेन से ले जा रहे थे। तब टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ रहे प्लेन के नीचे कुत्ता आ गया। इस पार से उस पार दौड़ते समय पहिए के बीच में आया गया। हालांकि प्लेन को कोई खरोंच नहीं आई लेकिन कुत्ते की मौत हो गई। सतना के एयर स्ट्रिप में प्राइवेट प्लेन को उतारने के लिए अजय ने 25 फरवरी को अनुविभाग अधिकारी रघुराजनगर से अनुमति ली थी।
रनवे से भटकता दिखा था प्लेन
हादसे के दौरान एयर स्ट्रिप पर खड़े पुलिसकर्मी, नगर निगम और प्रशासन के लोगों द्वारा बताया गया कि प्लेन रनवे से भटकता देखा गया। लेकिन पायलट की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया। वहीं शनिवार की शाम से सोशल मीडिया में एक वीडियो और एक मरे हुए कुत्ते की फोटो वायरल हो रही है। बताया जाता है कि वीडियो में मध्य प्रदेश के सतना का एयर स्ट्रिप है। यहां एक प्राइवेट प्लेन रनवे पर दौड़ रहा है।
 


Share

Leave a Reply