BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत...कई लोगों के फंसे होने की आशंका

गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत...कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Share

 उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल नोएडा के सेक्टर 21 में एक दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर है, वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

डीएम सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार के बगल के नाली के मरम्मत के कार्यों का ठेका दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तब बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई। उन्होंने कहा कि अभी तक 2 लोगों की जिला अस्पताल और 2 लोगों की कैलाश अस्पताल में मृत होने की सूचना मिली है। इसकी पुष्टी की जा रही है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Share

Leave a Reply