BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेलवे क्रासिंग पर बड़ा हादसा: ट्रेन की टक्कर से 5 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

 रेलवे क्रासिंग पर बड़ा हादसा: ट्रेन की टक्कर से 5 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
Share

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे कई वाहनों को ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई के मुताबिक, चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन जब मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची तभी क्रॉसिंग पर कई वाहनों को उसने टक्कर मार दी। उस वक्त  रेलवे फाटक खुला हुआ था। वाहनों को टक्कार मारने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक अन्यक शख्सद घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पंताल ले जाया गया है।

प्राप्तप जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन ने दो ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें पांच लोगों की जान गई, जबकि कुछ अन्यक घायल हो गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थेल से और शव बरामद किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया गया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि आखिर यह घटना किस तरह हुई? रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने का सिग्नल मिला था या नहीं?
 

Share

Leave a Reply