बड़ा हादसा : राजधानी के मुंडका इलाके की इमारत में लगी आग, 24 दमकल मौके पर, एक शव बरामद...
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में मेट्रो के पिलर संख्या 544 के पास आग लग गई है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद करीब 10 दमकल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
आग लगने के कारण वहां पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। ताजा जानकारी के मुताबिक एक शव को बरामद कर लिया गया। इमारत के बाहर सैकड़ों लोग जमा हैं। सभी अपने- अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।







.jpeg)












