BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा : नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोगों की मौत, मची अफरातफरी

बड़ा हादसा : नाइट क्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोगों की मौत, मची अफरातफरी
Share

 पणजी. गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं. मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई. फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया.

घटना की सूचना मिलते ही सीएम प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे. सीएम ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने और बाकी की मौत दम घुटने से हुई है. हादसे की पूरी जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे. डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली. इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं. भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढिय़ों पर हुई.

लोग ग्राउंड फ्लोर के किचन में फंसे

चश्मदीद के मुताबिक, आग लगते ही अंदर जोरदार भगदड़ मच गई. उस समय क्लब में वीकेंड पार्टी चल रही थी और करीब 100 लोग डांस फ्लोर पर थे. जैसे ही धुआं और लपटें दिखीं, कई लोग घबराकर नीचे की ओर भागे और गलती से ग्राउंड फ्लोर के किचन में पहुंच गए. वहां पहले से मौजूद स्टाफ भी फंस गया. बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए. कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिर गया, वहां पाम लीव्स से सजावट की गई थी, जो तुरंत जल गई. कई लोग जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन कुछ अंदर ही रह गए.

सीएम सावंत बोले- जिम्मेदारों पर एक्शन लेंगे

सीएम सावंत ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज का दिन गोवा के लिए बहुत दुखद है. अरपोरा में लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत हो गई. मैं बेहद दुखी हूं और इस कठिन समय में सभी पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैंने मौके पर जाकर हालात देखे और इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.


Share

Leave a Reply