BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस पार्टी पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, पैसों की लेन-देन के मामले में भेजा गया नोटिस...

 कांग्रेस पार्टी पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, पैसों की लेन-देन के मामले में भेजा गया नोटिस...
Share

 इनकम टैक्स विभाग  ने कांग्रेस पार्टी को एक नोटिस भेजा है। ये नोटिस चुनावों के समय लिए गए चंदे को लेकर भेजा गया है। मंगलवार को भेजे गए इस नोटिस में बताया गया है कि पार्टी को हैदराबाद की एक कंपनी से पैसा मिला था, जिसका हिसाब नहीं दिया गया और उसका कारण भी नहीं बताया गया।

हैदराबाद की कंपनी ने दिया था चंदा-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से जुड़े पैसों के लेन-देन के मामले में कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजा गया है। कंपनी के द्वारा किए गए दावे में जिन पैसों के फ्लो का जिक्र किया गया है, उनसे जुड़े कागजों को कांग्रेस पार्टी पेश नहीं कर पाई है।

आयकर विभाग के सामने दस्तावेज पेश नहीं कर पाई कांग्रेस पार्टी-
इससे पहले 4 नवंबर को भी इस मामले में नोटिस दिया गया था, लेकिन कांग्रेस की ओर से कोई भी आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हुआ था। अभी तक इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

170 करोड़ रुपए का हुआ है लेनदेन-
आपको बता दें कि आयकर विभाग ने बीते दिनों हैदराबाद की एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के यहां पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में ही ये बात सामने आई थी कि कंपनी की तरफ से हवाला के जरिए कांग्रेस पार्टी को 170 करोड़ रुपये भेजे गए हैं, जिसको लेकर आयकर विभाग ने जांच तेज कर दी थी। उस जांच के बाद ही पार्टी पर ये कार्रवाई की गई है।
 

Share

Leave a Reply