बड़ी वारदात: अज्ञात बदमाशों ने ब्लास्ट कर उड़ाया ATM और फिर लुट की घटना को दिया अंजाम
सतना। मध्यप्रदेश में सतना जिले के बिरसिंहपुर थाना क्षेत्र के शिव चौक के पास लगे एक बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने विस्फोट कर उड़ाया और उसमें रखी नगदी लूट ली है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर के शिव चौक में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को कल रात बदमाशों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। बदमाशों ने उसमें रखी नगद राशि लूट ली है। आज सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।







.jpeg)












