BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी कटौती, जाने अब आपको कितना देना होगा

गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी कटौती, जाने अब आपको कितना देना होगा
Share

नई दिल्ली | वैश्विक महामारी कोरोना वायरस( कोविड-19) के कारण देशभर में जारी पूर्णबंदी के बीच खाना पकाने की गैस (एलपीजी) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है और शुक्रवार से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 162 रुपये की बड़ी कमी की गई है। देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी के अनुसार नयी दरें आज से प्रभावी हो गए हैं।

दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 162.50 रुपये कम होकर पहले के 744 रुपये से मई माह के लिए 581.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर मिलेगा। सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है और इससे अधिक की मांग पर बाजार कीमत देनी पडती है। मुंबई में नई दर 579 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। कोलकाता में यह 584.50 रुपये और चेन्नई में 569.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर मिलेगा। वहीं चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 569.50 रुपये हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की दरें हर महीने के पहले दिन बदली की जाती हैं, पिछले दो महीनों से कीमतों में कटौती हो रही है जबकि पिछले साल अगस्त से कीमतें बढ़ रही थीं।
25 मार्च से शुरू हुए कोरोना लॉकडाउन के बाद से देश के अधिकांश हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की खरीद को लेकर घबराहट देखी गई है। खुदरा विक्रेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए गैस का पर्याप्त भंडार है।
 

Share

Leave a Reply