नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

किसानों का पूरा भुगतान कराएं अथवा वनवास की तैयारी करें सिंहदेव : राजेश मूणत

किसानों का पूरा भुगतान कराएं अथवा वनवास की तैयारी करें सिंहदेव : राजेश मूणत
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता तथा पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने धान खरीदी की डांवाडोल व्यवस्था और अब तक किसानों को पिछली खरीदी की राशि का पूरा भुगतान न होने पर कहा है कि अब किसान इस सीजन की धान खरीदी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है और इधर उसका पिछला भुगतान ही अधर में लटका हुआ है। कृषि मंत्री कह रहे हैं कि 2 नवम्बर को मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक में किसानों के बकाया की चौथी किश्त पर विचार किया जाएगा, यह किसानों के साथ धोखेबाजी है। किसानों को वादे के मुताबिक एकमुश्त भुगतान किया जाना चाहिए था। सरकार ने वादा खिलाफी करते हुए उसे अंतर की राशि किश्तों किश्तों में देने की ऐसी योजना बनाई कि अन्नदाता को अपनी उपज के दाम के लिए याचक की भूमिका में खड़ा कर दिया। किसान पर एहसान थोपने के लिए तथाकथित न्याय योजना का ढिंढोरा पीटा गया। इस योजना के नाम पर किसान के साथ अन्याय और अपमान किया जा रहा है। किसान से किया गया वादा निभाने की अगर कांग्रेस सरकार की नीयत होती तो अंतर की राशि का एक साथ भुगतान कर दिया गया होता। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव ने दावा किया था कि अगली धान खरीदी के पहले किसान का पूरा भुगतान कर दिया जायेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे। अब समय आ गया है कि सिंहदेव या तो किसानों की पूरी रकम दिलवाएं या फिर वनवास पर जाने के लिए तैयार रहें। 


Share

Leave a Reply