BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Valentine Week 2022 : इस Promise Day को बनाये अपने पार्टनर के साथ यादगार, इन 4 वादों से करे अपने रिश्ते को मजबूत

Valentine Week 2022 : इस Promise Day को बनाये अपने पार्टनर के साथ यादगार, इन 4 वादों से करे अपने रिश्ते को मजबूत
Share

वेलेंटाइन वीक जैसे ही शुरू होता है वैसे ही प्रेमी प्रेमिकाओं के मन में उत्साह बढ़ जाता है. रोज डे, टेडी डे, चॉकलेट डे आदि डे कपल्स के लिए बेहद खास और महत्व रखने वाले होते हैं. इन्हीं दिनों में से एक है प्रॉमिस डे. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है ऐसा दिन जिस दिन कपल्स एक दूसरे से कुछ वादे करते हैं. ऐसे में कभी-कभी, एक दूसरे से क्या वादे करें, ऐसा भी सवाल सामने आ जाता है. यहां दिए वादों से संबंधित आइडियाज आपके बेहद काम आ सकते हैं. जानते हैं इनके बारे में...

1 – एक दूसरे के लिए निकालेंगे समय
प्रॉमिस डे के दिन आप अपने पार्टनर के साथ यह वादा कर सकते हैं कि ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे. इससे न केवल रिश्ते में प्यार विकसित होगा बल्कि दोनों के बीच विश्वास की डोर भी पक्की हो जाएगी.

2 – रखेंगे एक दूसरे का ख्याल
प्रॉमिस डे के दिन कपल्स एक दूसरे से यह वादा कर सकते हैं कि वे एक दूसरे का बेहद ख्याल रखेंगे. चाहे कैसी भी परेशानी हो वे एक दूसरे का ख्याल रखना नहीं छोड़ेंगे. इससे उनका रिश्ता मजबूत होगा.

3 – नहीं छोड़ेंगे एक दूसरे का साथ
प्रॉमिस डे के दिन आप अपने पार्टनर से यह प्रॉमिस भी कर सकते हैं कि भले ही कैसी भी परिस्थिति आ जाए वह हर परिस्थिति में आपका साथ निभाएंगे और किसी भी परिस्थिति में आपको छोड़कर नहीं जाएंगे. इससे रिश्ते में विश्वास और भी गहरा हो सकता है.

4 – कुछ नहीं छुपाएंगे
प्रॉमिस डे के दिन आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर यह वादा कर सकते हैं कि आप दोनों एक दूसरे से कुछ भी नहीं छुपाएंगे. भले ही कुछ भी हो जाए, कैसी भी परिस्थिति आ जाए, हर बात एक दूसरे के साथ शेयर करेंगे.


Share

Leave a Reply