मालेगांव ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट में पेश हुईं साध्वी प्रज्ञा, रोज उपस्थित होने से मांगी छूट
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा आज 2008, मालेगांव बम विस्फोट मामले में मुंबई में एनआईए के विशेष अदालत में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिताओं को लेकर कोर्ट में दैनिक उपस्थिति को लेकर छूट मांगी है। कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है।
पढ़ें : दिल का दौरा पडऩे से इस मशहूर कवि एवं गीतकार का निधन, सीएम सहित दिग्गजों ने जताया शोक
प्रज्ञा के साथ उनके साथ कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत पांच आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। हालांकि दो अन्य आरोपी इस मामले में उपस्थित नहीं हो सके जिसपर कोर्ट ने नाराजगी जताया।
पढ़ें : इस बड़े होटल में इन्वेस्टीगेशन टीम का छापा: फरार ड्रग माफिया के आठ फोन और दस्तावेज जब्त
सोमवार को सुनवाई में भाग लेते हुए, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य के आधार पर अदालत में दैनिक उपस्थिति से छूट की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान वह इलाज के लिए एम्स में थी। इस वजह से वह उपस्थित नहीं हो पाई।
विशेष NIA कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कल के लिए स्थगित की। BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से अदालत में रोज उपस्थिति होने से छूट मांगी, इस पर कोर्ट ने उन्हें एक आवेदन दाखिल करने और पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कोर्ट आने को कहा। https://t.co/BXx4Ozpg1l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2021
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि 'विशेष NIA कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कल के लिए स्थगित की। BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से अदालत में रोज उपस्थिति होने से छूट मांगी, इस पर कोर्ट ने उन्हें एक आवेदन दाखिल करने और पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कोर्ट आने को कहा।'
मालेगांव ब्लास्ट केस
29 सितंबर, 2008 को, महाराष्ट्र के मालेगांव में एक मोटरसाइकिल पर रखे बम में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। इस केस में लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी आरोपी हैं।







.jpeg)












