मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया में अपनी HOT फोटो शेयर कर कहा 2020 Bye.. Bye, देखें फोटो
मुंबई | कोरोना संक्रमण की वजह से साल 2020 लोगों का घर में गुजरा है | कोरोना के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रभाव पड़ा है | बॉलीवुड के कलाकार नए साल 2021 का स्वागत करने हेतु तैयार है | बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा सोशल मीडिया में लगातार पोस्ट आ रहे है | सभी अपने अपने अंदाज में साल 2020 को बायें बाये कह रहा है |
इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटो शेयर की है | बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं | इन दिनों वह केरल में छुट्टियां मना रही हैं और आज यानी 31 दिसंबर को उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस साल बाई-बाई कहा है|
पढ़ें : छापामार कार्रवाई: आबकारी अमले द्वारा किया गया महुआ शराब बरामद
मल्लिका की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका बिकिनी अवतार नजर आ रहा है| मल्लिका बीते कुछ दिनों से अपने इंस्टाग्राम पर लगातार केरल से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है| लोगों को मल्लिका का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है|
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पुलिस का हाथ छुड़ा घर के दूसरे माले से कूदकर युवती ने दी जान, जाने क्या थी वजह
बता दें, मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में अपने सबसे बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं| मल्लिका उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने 28 साल से लेकर 65 साल तक के एक्टर्स के साथ इंटीमेट सीन दिए हैं|
पढ़ें : BREAKING: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान, इस तारीख से होंगी परीक्षाएं
हिसार के एक छोटे से गांव में जन्मीं मल्लिका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर लिया है| मल्लिका ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फिल्मों में काम करना शुरू किया| बाद में उनके परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया| उनका असली नाम रीमा लांबा है| फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मल्लिका रख लिया|







.jpeg)












