लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

ममता बनर्जी के बिगड़े बोल सुवेंदु सहित भाजपा को बताया ये...

ममता बनर्जी के बिगड़े बोल सुवेंदु  सहित भाजपा को बताया ये...
Share

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी वार-पलटवार अब और भी तेज होता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने भाजपा को दुनिया में `सबसे बड़ी लुटेरी` पार्टी तक बता डाला। उन्होंने कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने भगवा पार्टी पर दंगों की साजिश रचने, लोगों की हत्या करने तथा दलित लड़कियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी ‘तोलाबाज’ है.. देखिए पीएम केयर फंड के तहत उसने कितना पैसा इकट्ठा किया। अगर पश्चिम बंगाल के लोग शांति चाहते हैं और दंगों से मुक्त राज्य चाहते हैं तो तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से चुनाव होंगे।


सुवेंदु अधिकारी पर भी साधा निशाना
ममता बनर्जी ने रैली में अधिकारी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है कि `मीर जाफरों` (बागियों) ने (टीएमसी) छोड़ दी। अब जाकर मुझे सुकून मिला है। हम बच गए। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने खेजुरी में एक रैली में कहा कि सामंती जमींदारों की पार्टी भाजपा ने लाखों करोड़ों रुपये धन चुरा लिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा को नोटबंदी के धन, पीएम केयर्स फंड को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने खेजुरी में लोगों से अपील की कि आप इस तरह से खेल खेलिए कि भाजपा देश से बाहर हो जाए।
 


Share

Leave a Reply