BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने ओवैसी को दिया बड़ा झटका, जाने क्या है पूरा मामला

 चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने ओवैसी को दिया बड़ा झटका, जाने क्या है पूरा मामला
Share

नई दिल्ली। मुस्लिम वोटों पर नजर रखते हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में कूदने वाले असदुद्दीन ओवैसी को ममता बनर्जी ने अपने दांव से बड़ा झटका दिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकारी चीफ एसके अब्दुल कलाम ने पाला बदल लिया है।
 
 
पार्टी के कई और सदस्यों के साथ वह टीएमसी मे शामिल हो गए हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद ओवैसी ने बंगाल में भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
 
 
पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोटों पर अच्छी पकड़ रखने वाली टीएमसी के वोटों में यदि ओवैसी सेंध लगाते हैं तो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खुद ममता बनर्जी अपना यह डर जाहिर कर चुकी हैं।
 
 
उन्होंने हाल में कहा था कि हैदराबाद की पार्टी को बीजेपी पैसे देकर अल्पसंख्यक वोट बंटवा रही है। ममता ने कहा, बीजेपी उन्हें पैसे देती है और वे वोटों को बांटने का काम करते हैं। बिहार चुनाव में यह देखा भी गया है।

Share

Leave a Reply