नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ममता बनर्जी ने बैठे-बैठे गाया राष्ट्रगान, बीजेपी नेता ने पुलिस में की शिकायत

ममता बनर्जी ने बैठे-बैठे गाया राष्ट्रगान, बीजेपी नेता ने पुलिस में की शिकायत
Share

मुंबई दौरे पर रहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, ममता पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया। अब मुंबई बीजेपी नेता ने कहा है कि वह ममता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस मामले में बीजेपी नेता ने पुलिस में शिकायत कर दी है।
बीजेपी नेता का आरोप है कि ममता ने बैठकर ही राष्ट्रगान गाया और पूरा किए बिना 2-4 लाइनें गाकर रोक भी दिया। ममता बनर्जी बुधवार को मुंबई दौरे पर थीं।
इस बीच बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट ने भी राष्ट्रगान का अपमान करने को लेकर ममता पर निशाना साधा। बीजेपी बंगाल ने ट्वीट किया, 'ममता बनर्जी पहले बैठी रहीं, फिर उठीं और बीच में भी राष्ट्रगान गाना बंद कर दिया। एक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बंगाल की संस्कृति, राष्ट्रगान और देश के साथ ही गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है।'
बता दें कि मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह राष्ट्रगान शुरू करने के कुछ सेकंड बाद कुर्सी से उठती हैं। इतना ही नहीं 'द्राविड़ उत्कल बंग' के बाद वह जय महाराष्ट्र, जय बिहार और जय भारत बोलकर राष्ट्रगान गाना बंद कर देती हैं। ममता बनर्जी के इसी वीडियो को अब बीजेपी नेता भी ट्वीट कर रहे हैं और उन पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply