BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस सीट से ममता बनर्जी लड़ेंगी उपचुनाव, ये वर्तमान विधायक आज देंगे इस्तीफा

इस सीट से ममता बनर्जी लड़ेंगी उपचुनाव, ये वर्तमान विधायक आज देंगे इस्तीफा
Share

कोलकाता, पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आयी है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ सकती हैं. भवानीपुर से विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय आज अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव में ममता ने अपनी सीट भवानीपुर छोड़कर शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं सूत्रों की मानें तो शोभनदेव चट्टोपाध्याय को टीएमसी राज्यसभा भेज सकती है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की थी. 2016 के चुनावों में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर लेफ्ट के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था. अब 2021 में शुभेंदु ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को 1953 मतों से हरा दिया.


भवानीपुर से क्यों उपचुनाव लड़ेंगी ममता

अनुच्छेद 164 के अनुसार, 'एक मुख्यमंत्री अगर छह महीने तक किसी राज्यी के विधानसभा या विधानमंडल का सदस्य नहीं होता है, वह मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रह सकता.' बंगाल में विधान परिषद नहीं है इसलिए ममता बनर्जी को 6 महीने के भीतर किसी सीट से नामांकन दाखिल कर चुनाव जीतना अनिवार्य है. उपचुनाव जीतकर विधायक बनना होगा.

भारत के तीन सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ और उद्धव ठाकरे, सभी मुख्यमंत्री बनने के लिए विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं. तीनों अपने-अपने राज्यों की विधानसभा की जगह विधान परिषदों के सदस्य हैं. नीतीश कुमार एकमात्र मुख्यरमंत्री है, जिन्होंाने 36 साल पहले विधानसभा चुनाव लड़ा था.

 


Share

Leave a Reply