नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा...

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा...
Share

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार की शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा ममता बनर्जी आज राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर दीदी स्वामी से किस मुद्दे पर बात करेंगी।

ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान त्रिपुरा में व्यापक हिंसा के मुद्दे पर भी बात कर सकती हैं। बता दें कि बीते दिनों त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पहले से ही मौजूद है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में घुसकर उनकी जमकर पिटाई की है।

बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांता मजूमदार ने कहा कि अगर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं तो स्वाभाविक है कि वह दिल्ली आएंगी और प्रधानमंत्री समेत हमारे मंत्रियों से मिलेंगी। हर मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलने दिल्ली आता है।

गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में बड़ी जीत के बाद सीएम ममता बनर्जी का ये दूसरा दिल्ली दौरा है। ममता बनर्जी यहां चार दिनों तक ठहरेंगी। पीएम मोदी और उद्योगपतियों के अलावा ममता बनर्जी दिल्ली में विभिन्न विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं।


Share

Leave a Reply