नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ममता ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 12 विधायक TMC में हुए शामिल

ममता ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 12 विधायक TMC में हुए शामिल
Share

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित कांग्रेस के 12 विधायक TMC में शामिल हो गए हैं. राज्य में कांग्रेस के 17 विधायक थे. अब मेघालय में मुख्य विपक्षी दल TMC हो जाएगी. दरअसल, दो तिहाई से अधिक विधायक अगर पाला बदलते हैं तो इनपर दल बदल का कानून लागू नहीं होता है. मुकुल संगमा शिलॉन्ग में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और टीएमसी में शामिल होने का औपचारिक एलान करेंगे. गारो हिल्स से आठ और खासी जयंतिया हिल्स से चार विधायक कांग्रेस छोड़ चुके हैं.
विधानसभा में विपक्ष के नेता संगमा कथित तौर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाखुश थे. कांग्रेस नेतृत्व द्वारा शिलांग के सांसद विंसेंट पाला को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद से संगमा नाराज थे. सूत्रों के मुताबिक, नए पीसीसी अध्यक्ष नियुक्त करने से पहले मुकुल से सलाह नहीं ली गई थी. संगमा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के भी करीबी माने जाते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘इस बार मैंने मुलाकात के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री का समय मांगा था. सभी नेता पंजाब के चुनाव में व्यस्त हैं. काम पहले है...हर बार हमें सोनिया गांधी से क्यो मिलना चाहिए? यह संवैधानिक रूप से बाध्यकारी थोड़े ही है?’’
 


Share

Leave a Reply