BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टेंशन में ममता! बोलीं- उपचुनाव कराए आयोग, जाने क्या है वजह

टेंशन में ममता! बोलीं- उपचुनाव कराए आयोग, जाने क्या है वजह
Share

लगता है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएम की कुर्सी जाने की टेंशन में हैं। ममता बनर्जी ने चुनाव आय़ोग से कहा कि वो राज्य में अब उपचुनाव कराए। ममता बनर्जी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को अपना वोट देने का अधिकार है और विधानसभा में चुने जाने का अधिकार है। चुनाव आय़ोग को उप चुनाव का ऐलान करना चाहिए। लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित नहीं करना चाहिए।'
यहां बता दें कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी मामूली अंतर से हार हुई थी। हार के बाद भी वह मुख्यमंत्री बनी थीं। ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें नियुक्ति के छह महीने (जो नवंबर है) के भीतर जनता द्वारा चुने जाने की आवश्यकता है। बता दें कि तृणमूल ने मई में 294 सदस्यीय विधानसभा में 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार का गठन किया है।
दरअसल, संविधान के आर्टिकल 164 (4) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति विधायक या सांसद नहीं है और वह मंत्रिपद पर आसीन होता है तो उसके लिए छह महीने में विधानसभा या विधानपरिषद या संसद के दोनों सदनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य है। अगर मंत्री ऐसा नहीं कर पाता है तो छह महीने बाद वह पद पर नहीं बना रह सकता। ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए 8 नवंबर तक विधायक बनना होगा।
तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली के चुनाव आयोग मुख्यालय में जाकर उपचुनाव कराने की मांग पहले ही की थी। पार्टी ने कोलकाता में सीईओ के कार्यालय का भी दौरा किया था। इधर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा है कि टीएमसी 26 अगस्त को अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में भाग लेगी। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 26 अगस्त को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं को अफगानिस्तान के घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। ये बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी में होगी।
 


Share

Leave a Reply