चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता, 3 घंटे में बनाई 2 पेंटिंग...
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ कोलकाता में दिया धरना तीन घंटे में ही खत्म कर दिया। कोलकाता के मेयो रोड स्थित महात्मा गांधी मूर्ति के पास धरना खत्म करने के बाद ममता ने ऐलान किया कि वह डरने वाली नहीं हैं और कल कूच विहार जाकर चौथे चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी।
इससे पूर्व ममता बनर्जी दोपहर को 12 बजे व्हील चेयर पर ही धरना स्थल पर पहुंचीं। उनके पास कैनवास और कलर भी थे। ममता ने व्हील चेयर पर बैठे बैठे दो पेंटिग बनाई। उन्होंने लोगों को पेटिंग भी दिखाई। ममता का यह धरना चुनाव आयोग की उस कार्यवाही के खिलाफ था, जिसमें उन्हें सांप्रदायिक बयान देने के चलते सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक प्रचार करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। टीएमसी प्रमुख ने आज तीन बजे धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कल यानी बुधवार को कूचबिहार में चौथे चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय बल की फायरिंग में मारे गए चार लोगों के परिजनों से मुलाकात करने जाएंगी। बता दें कि ममता आज रात आठ बजे के बाद भी दो सभाओं को संबोधित करने वाली हैं।







.jpeg)












