BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शीतकालीन सत्र में केंद्र को घेर ने के लिए रणनीति बनाएंगीं ममता, शाम को पहुंचेंगी दिल्ली..

शीतकालीन सत्र में केंद्र को घेर ने के लिए रणनीति बनाएंगीं ममता, शाम को पहुंचेंगी दिल्ली..
Share

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार की शाम ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच रही हैं, जहां वह विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करने वाली हैं। इस दौरान शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार को घेरने के लिए वे रणनीति भी तैयार करेंगी। इसके अलावा त्रिपुरा के मुद्दे पर धरना देने के लिए टीएमसी के 15 सांसद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। बता दें कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्य सचिव सयानी घोष की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा और टीएमसी के बीच तकरार लगातार जारी है। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा त्रिपुरा में उनके बड़े नेताओं की रैली नहीं होने दे रही है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि अभिषेक की अगरतला में एक रैली आयोजित करने की योजना थी, जिसे कोविड के वर्तमान हालात को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि पार्टी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि `हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी हमारे कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने के लिए सोमवार सुबह त्रिपुरा पहुंचेंगे। रविवार को उन्हें उतरने की अनुमति नहीं दी गई। त्रिपुरा में एक निरंकुश शो चला रहा है और हम अंत लड़ेंगे।`


निकाय चुनाव के लिए भाजपा और टीएमसी की रैली पर रोक
त्रिपुरा पुलिस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य में आगामी निकाय चुनावों के लिए अगरतला में रैलियों के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने तृणमूल की युवा शाखा की अध्यक्ष सयानी घोष की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।


तृणमूल कांग्रेस के करीब 10-12 सांसद धरना देने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि `हम पार्टी कार्यालय में मिलेंगे और त्रिपुरा पुलिस द्वारा टीएमसी युवा कांग्रेस प्रमुख सयानी घोष की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन करेंगे।
शनिवार रात टीएमसी राज्य सचिव सयानी घोष को किया गया था गिरफ्तार


पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्य सचिव सयानी घोष को शनिवार रात यहां हुई एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को धमकी देने के आरोप में हत्या के प्रयास की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया। पहले उन्हें थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर गिरफ्तारी की गई। यह घटना टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के उत्तर पूर्वी राज्य के प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले हुई है।


वहीं पश्चिमी त्रिपुरा के एडिशनल एसपी बीजे रेड्डी ने बताया कि शायनी घोष को अगरतला पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वह भाजपा कार्याकर्ताओं को जान से मारने की कोशिश कर रही थीं। भाजपा के ये कार्यकर्ता एक पब्लिक मीटिंग में थे। सबूत के आधार पर आईपीसी की धारा 307, 153 के तहत केस दर्ज किया गया है।
 


Share

Leave a Reply