BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पुलिस थाने में फेसबुक लाइव करते हुए शख्स ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर जानिए कहा हुई घटना ...

पुलिस थाने में फेसबुक लाइव करते हुए शख्स ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर जानिए कहा  हुई घटना ...
Share

 प्रेम नगर थाने में एक शख्स ने फेसबुक लाइव करते हुए खुद को थाने के अंदर ही आग लगा ली.आग लगाने वाले शख्स का नाम आशू आर्या है. उसका कहना है कि दशहरे के दिन उसके पिता यादराम को तीन लड़कों अमरदीप डबास, राजेन्द्र और हरदीप डबास ने बुरी तरह मारा था. दरअसल यादराम का हाथ इनमें से एक शख्स के मोबाइल पर लग गया जिसे लेकर झगड़ा हुआ था. उसके बाद आशू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस हमले की जांच हेड कांस्टेबल संदीप कर रहे थे. आशू का आरोप है कि संदीप ने कोई कार्रवाई नहीं की और 2 दिन से वो उसका फोन भी नहीं उठा रहे थे. 

वहीं आरोपी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे इसलिए उसने ये कदम उठाया. आशू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुरी तरह जली हालत में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि हेड कांस्टेबल संदीप का 2 दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था, वो घायल हो गया है. इसलिए वो आशू का फोन नहीं उठा सका. लेकिन सवाल ये है कि थाने के अंदर एक शख्स काफी देर तक फेसबुक लाइव करता रहा और फिर पेट्रोल डालकर आग भी लगा ली, आखिर पुलिसकर्मी उसे देख क्यों नहीं पाए. अब इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग प्रेम नगर थाने बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी सभी आरोपी भी फरार हैं. 


Share

Leave a Reply