नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बार में शख्स ने की फायरिंग, प्रधानमंत्री की दोस्त समेत तीन महिलाओं की मौत

बार में शख्स ने की फायरिंग, प्रधानमंत्री की दोस्त समेत तीन महिलाओं की मौत
Share

 इटली की राजधानी रोम में एक बार में बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी किये जाने का मामला सामने आया है। एक अपार्टमेंट ब्लॉक के निवासियों की बैठक चल रही थी, बैठक के दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।

मरने वालों में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की एक दोस्त सहित तीन महिलाएं हैं। मेलोनी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर पीड़ितों में से एक निकोलेटा गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। मेलोनी ने तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे लिए वह हमेशा इसी तरह खूबसूरत और खुश रहेंगी। उनका इस तरह मरना ठीक नहीं है।” पीएम मेलोनी ने कहा कि जिस शूटिंग रेंज से संदिग्ध ने हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक ली थी, उसे बंद कर दिया गया है और अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में एक 57 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे शहर के फिदीन जिले में एक बार में आयोजित बैठक में गोली मारने के बाद अन्य लोगों द्वारा दबोच लिया गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा कि वह कमरे में आया, दरवाजा बंद किया और चिल्लाया ‘मैं तुम्हें मार दूंगा’ और फिर गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने से चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Share

Leave a Reply