नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पत्नी की हत्या करके पुलिस थाने पहुंचा शख्स

पत्नी की हत्या करके पुलिस थाने पहुंचा शख्स
Share

आउटर दिल्ली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, आउटर दिल्ली जिला अंतर्गत मंगोलपुरी थाने में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गया, जब एक युवक हाथ में खून से सना चाकू लेकर आया और बोला साहब, मैंने अपनी पत्नी का खून कर दिया है जिसकी बॉडी घर में पड़ी हुई है. पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चाकू जब्त किया.


आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

आउटर जिला डीसीपी परविंदर सिंह के अनुसार, शनिवार सुबह 7.47 मिनट पर थाने में आरोपी समीर आया जिसके हाथ में खून से लथपथ चाकू था. जिसको तुरंत पकड़ लिया. इस बीच पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला को उसके पति ने चाकू मार दिया है, जिसकी मौत हो गई है. पुलिस की टीमें आरोपी समीर के घर और अस्पताल पहुंची।


पूछताछ करने पर पता चला कि पड़ोसियों ने आरोपी की पत्नी शबाना को खून से लथपथ हालात में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति के दो बच्चे हैं. प्रत्यक्षदर्शी में से एक मृतक की बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।


आरोपी समीर ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके शराब पीने की आदत और कोई काम न करने को लेकर उससे झगड़ा करती थी. उसने पिछले एक महीने से उसे घर में घुसने नहीं दिया था. इसलिए बदला लेने के लिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।


Share

Leave a Reply