BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन की मुश्किल बढ़ी, ACB ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला, जानिए क्या है करप्शन का केस

मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन की मुश्किल बढ़ी, ACB ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला, जानिए क्या है करप्शन का केस
Share

 नई दिल्लीः भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने वाली एंटी क्रप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये मामला स्कूलों में क्लासरूम बनाने में हुए घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि क्लासरूम बनाने में लगभग 2,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उस समय मनीष सिसोदिया दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री थे। सत्येंद्र जैन लोक निर्माण मंत्री (PWD) थे। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट सरकारी इमारतों और सड़कों का काम देखता है।

ACB का कहना है कि सिसोदिया और जैन ने क्लासरूम बनाने के काम में गड़बड़ी की है। ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-A के तहत मामला दर्ज किया है। इस धारा के तहत, सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जा सकता है।आरोप है कि दिल्ली सरकार के प्रोजेक्ट में 12,000 से ज्यादा क्लासरूम बनाने थे। इसमें सिसोदिया और जैन ने गलत तरीके से ठेके दिए। ACB का कहना है कि क्लासरूम बनाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे दिए गए। एक क्लासरूम बनाने में 24.86 लाख रुपये खर्च किए गए। ACB के अनुसार, आमतौर पर दिल्ली में एक क्लासरूम 5 लाख रुपये में बन जाता है। मतलब लगभग पांच गुना ज्यादा पैसे दिए गए।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि ये ठेके AAP से जुड़े ठेकेदारों को दिए गए। बीजेपी नेताओं ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता हरीश खुराना, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और नीलकांत बख्शी ने शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि लगभग 12,748 स्कूल क्लासरूम बनाने में 2,892 करोड़ रुपये खर्च हुए।
 
शिकायत में कहा गया है कि एक क्लासरूम बनाने का ठेका लगभग 24.86 लाख रुपये में दिया गया। जबकि दिल्ली में ऐसे कमरे लगभग 5 लाख रुपये में बन सकते हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि AAP सरकार ने क्लासरूम बनाने में बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए और भ्रष्टाचार किया। अब ACB इस मामले की जांच कर रही है। देखना होगा कि जांच में क्या निकलता है।
 
 
 

Share

Leave a Reply