BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में बने राजीव रतन आवास योजना के कई फ्लैट भरभरा कर गिरे, 4 लोगों की हुई मौत, रेस्क्यू जारी

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में बने राजीव रतन आवास योजना के कई फ्लैट भरभरा कर गिरे, 4 लोगों की हुई मौत, रेस्क्यू जारी
Share

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बने राजीव रतन आवास योजना के कई फ्लैट शुक्रवार दोपहर भरभरा कर गिर गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जेजे कॉलोनी की रहने वाली फातिमा और शहनाज के रूप में पहचानी गई दो महिलाओं को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

हालांकि, अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी, उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ढह गई इमारत राजीव रतन आवास योजना का हिस्सा है, जिसमें लगभग 300-400 फ्लैट हैं।मौके पर तुरंत तीन जेसीबी, एक हाइड्रा और दो एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौके पर राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। इससे पहले गुरुवार रात दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला था, जहां एक पॉश सोसाइटी की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 2:45 बजे नरेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली जल बोर्ड के पास एक बिल्डिंग ढह गई है, जिसमें 4-5 व्यक्ति/बच्चे मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

थाना नरेला पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि उक्त गिरी हुई इमारत राजीव रतन आवास का हिस्सा है, जिसमें लगभग 300-400 फ्लैट हैं। पुलिस द्वारा तीन जेसीबी और एक हाइड्रा और दो एंबुलेंस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया|


Share

Leave a Reply