BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

1 अप्रैल से होने जा रहे कई नए बदलाव...सीधा असर पड़ेगा आपकी जेब पर...पढ़े पूरी खबर…!!

 1 अप्रैल से होने जा रहे कई नए बदलाव...सीधा असर पड़ेगा आपकी जेब पर...पढ़े पूरी खबर…!!
Share

 नई दिल्ली। 31 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 खत्म होने जा रहा है। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आने वाला 1 अप्रैल कई नए बदलावों को लेकर आ रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश में 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

बता दें कि 1 अप्रैल से एनपीएस के नियमों में बदलावों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी कार्य कर लेना चाहिए। वरना आपको 1 अप्रैल से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बदलावों के बारे में, जो 1 अप्रैल से होने जा रहे हैं।

बता दें कि पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने नेशनल पेंशन सिस्टम को सिक्योर करने के लिए आधार बेस्ड टू स्टेप ऑथेंटिकेशन सिस्टम को पेश किया है। इसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। यह सिस्टम सभी नेशनल पेंशन सिस्टम यूजर्स के लिए होगा। 1 अप्रैल 2024 से एसबीआई के कुछ क्रेडिट कार्ड पर किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट के कलेक्शन को बंद कर दिया जाएगा। इसमें एयूआरयूएम, एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड एलीट एडवांटेज, एसबीआई कार्ड पल्स और सिंपलीक्लिक कार्ड हैं।

अगर आपने अब तक अपने फास्टैग की ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको 31 मार्च से पहले इसकी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में 1 अप्रैल से आपको फास्टैग का इस्तेमाल करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में 1 अप्रैल से एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।


Share

Leave a Reply