पंचायत भवन में नक्सलियों ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बहिष्कार के लगाए बैनर, जाने कहा की है ये खबर
कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा के पंचायत भवन में नक्सलियों ने बैनर लगाकर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। गांव के बीच पंचायत भवन में नक्सलियों ने देर रात बैनर लगाए हैं, जिसमें नक्सलियों ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बहिष्कार की बात लिखी है। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो गांव के बीच नक्सली बैनर देख दहशत में आ गए। लंबे समय के बाद नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा गांव के बीच अपनी उपस्तिथि दिखाने की कोशिश की है। चुनाव बहिष्कार के बैनर रावघाट एरिया कमेटी ने जारी किए हैं ।







.jpeg)












