BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.37 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Share

नईदिल्ली। सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,37,508.61 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 850.15 अंक या 2.41 प्रतिशत के लाभ में रहा।


समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 31,294.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,149.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 28,464.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 11,33,168.55 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 20,519.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,27,120.52 करोड़ रुपये और आईटीसी की 15,057.98 करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,879.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,347.56 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,17,022.44 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 10,211.92 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,89,765.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,780.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,33,782.89 करोड़ रुपये रहा।

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,154.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,24,803.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 4,193.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,392.76 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक की 2,483.4 करोड़ रुपये बढ़कर 2,67,831.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

Share

Leave a Reply