BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार , जाने विस्तार से

बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार  , जाने विस्तार से
Share

मुंबई : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 455.40 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 58,243.43 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी सूचकांक ने 151.60 अंक या 0.88 फीसदी की तेजी लेकर 17,373 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

सेंसेक्स के 30 शेययरें में से पांच में गिरावट, जबकि 25 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक प्रमुख हैं। वहीं सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयर की अगर बात करें तो इनमें बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, मारुति और सन फार्मा शामिल हैं।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के के 50 शेयरों में 37 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि 11 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टेक महिंद्रा हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा, टाटा कंज्यूमर, हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार ने सुस्ती के साथ शुरुआत की थी और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था।

कारोबार के खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 329 अंक टूटकर 58 हजार के स्तर के नीचे आकर 57,788 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई के निफ्टी भी 103 अंक फिसलकर 17,221 के स्तर पर बंद हुआ था।
 


Share

Leave a Reply