नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में बाज़ार सामान्य समय के अनुसार खुल सकेंगे, सरकार ने हटाई पाबंदीयां

राजधानी में बाज़ार सामान्य समय के अनुसार खुल सकेंगे, सरकार ने हटाई पाबंदीयां
Share

नई दिल्ली: राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी में बाजारों को खोलने की रात 8 बजे तक की पाबंदी को भी हटा दिया है. इस प्रतिबंध को सोमवार से हटा दिया गया है. अभी तक करोना के चलते दिल्ली के बाज़ारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाज़त थी. कम होते मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घटते मामलों को देखते हुए सोमवार से यह प्रतिबंध हटा दिया जाएगा. अब बाजार अपने सामान्य समय के अनुसार खुल सकते हैं.


इसके साथ ही दिल्ली के बाजारों, शॉपिंग कंपलेक्स, मॉल और सभी तरह की दुकानों को बड़ी राहत दे दी गई है. सबसे बड़ी बात यह है कि अब दिल्ली में दुकान बंद करने की समय सीमा खत्म की गई है. आपको बता दें कि अभी तक दिल्ली में सभी दुकाने रात 8:00 बजे तक, रेस्टोरेंट और बार रात 10:00 बजे तक खुल सकते थे. लेकिन अब इन सब को बंद करने की समय सीमा सोमवार से समाप्त हो गई है.

9 अगस्त को दिया साप्ताहिक बाजार खोलने का आदेश
इससे पहले दिल्ली सरकार ने 9 अगस्त से राजधानी के साप्ताहिक बाजार खोलने के आदेश दिए थे. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि सभी साप्ताहिक बाजार खुल रहे हैं. क्योंकि इन बाजारों में रोजी-रोटी कमाने वाले गरीब लोग हैं और सरकार को उनकी चिंता है. उन्होंने कहा था कि सभी का स्वास्थ्य और जीवन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. ऐसे में सभी को पूरी गंभीरता के साथ कोरोना नियमों का पालन करना होगा.


24 घंटे में कोरोना के 19 नए मामले मिले

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के केवल 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की मानें तो यह इस साल एक दिन में मिलने वाले कोरोना मामलों की सबसे कम संख्या है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 14,37,293 केस सामने आ चुके हैं, जबकि इस महामारी की वजह से अब तक 25,079 लोगों की जान चली गई है. इस तरह से दिल्ली में कोरोना की मृत्यु दर 1.74 फीसदी है.


Share

Leave a Reply