BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से विवाह बाधा होती है दूर, जानिए कैसे

पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने से विवाह बाधा होती है दूर, जानिए कैसे
Share

पीपल के पेड़ की मान्यता भारतीय सनातन धर्म में अत्यधिक है. पीपल शनिदेव के दोषों को दूर करने, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और विवाह बाधा दूर करने में सहायक है.
भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद गीता में स्वयं कहा है, वृक्षों में मैं पीपल हूं. यही कारण है कि कुछ अत्यंत पूजनीय वृक्षों में पीपल का स्थान सर्वोच्च है. पीपल की पूजा न सिर्फ देवताओं को प्रसन्न करने के लिए की जाती है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों के दोषों को शांत करने के लिए भी की जाती है. ग्रहजनित पीड़ाओं को दूर करने में पीपल के समान कोई अन्य वृक्ष नहीं है. यह समस्त दशाओं को अनुकूल बनाने की क्षमता रखता है.
वैज्ञानिक दृष्टि से पीपल चौबीस घंटे आक्सीजन छोड़ने वाला पेड़ है. ऐसा विश्वास है कि पीपल की निरंतर पूजा अर्चना कर परिक्रमा करते हुए जल चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है. व्यक्ति को मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं. इसके साथ ही अदृश्य आत्माएँ तृप्त होकर सहायक हो जाती हैंं. इस पेड़ पर ही पितरों का वास माना गया है. किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए भी इसके चारों ओर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करने की प्रथा है.
ऐसी मान्यता है कि पीपल के वृक्ष के जड़ में लगातार 43 दिन तक जल डालने और दीपक जलाने से विवाह के शीघ्र तय होने के योग बनते हैं. रविवार को तथा निषेध काल में जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इस समय नकारात्मक शक्तियों का वास होता है. 


Share

Leave a Reply