हाई टेंशन तार की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, महिला की मौत के बाद किया जा रहा है प्रदर्शन..
कोरिया। अपने ही घर में टंकी में पानी देखने गयी महिला बिजली के करंट के चपेट में आ गयी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका 33 हजार केवी वायर की चपेट में आ गई। यह मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर के महालपारा के डाबरीपारा की बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। महालपारा चौक में महिला की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। गौरतलब हो कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक बंदर भी तार में चिपककर मर गया था। उस वक्त भी महालपारा चौक हंगामा हुआ था।







.jpeg)












