BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादीशुदा जिंदगी हो गई है बोरिंग? रिश्ते में नई जान डालेंगी ये 3 बातें

शादीशुदा जिंदगी हो गई है बोरिंग? रिश्ते में नई जान डालेंगी ये 3 बातें
Share

शादी का रिश्ता प्यार और भरोसे की डोर से बंधा होता है. ये एक मजबूत बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के सुख-दुख अपनाकर अपनी सारी उम्र एक दूसरे के साथ बिताने का फैसला करते हैं. रिश्ते के शुरुआत में तो सभी कपल्स एक दूसरे की फीलिंग का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन समय के साथ यह इमोशन्स कम या खत्म होने लगते हैं. एक उम्र के बाद ऐसे लगता है जैसे कि दोनों सिर्फ घर से जुड़ी जिम्मेदारियां ही निभा रहे हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो कुछ खास टिप्स से आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में एक नई जान डाल सकते हैं.

रोमांटिक यादों को तरोताजा करें-
अपनी बोरिंग शादीशुदा लाइफ में रंग भरने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफ के रोमांटिक सुनहरे पलों को याद करें. उन पुरानी बातों को अपने पार्टनर के साथ फिर शेयर करें. अपनी पहली मुलाकात से लेकर रोमांटिक डेट भी शामिल करें. अपने पार्टनर को बताएं कि वो सभी प्यार भरे पल आपके दिल में आज भी एक खास जगह बनाए हुए हैं. फैंटेसीज और फीलिंग को एक दूसरे के साथ शेयर करते हुए बिल्कुल ना शर्माएं.

मूड खराब न करें-
खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए यह बहुत अहम चीज है कि कपल एक दूसरे को उनकी अच्छी और बुरी दोनों आदतों के साथ स्वीकार करें. आप अगर किसी एक चीज में अच्छे हैं तो हो सकता है कि आपके पार्टनर किसी और चीज में हों. पार्टनर से गलती होने पर चिल्लाने या गुस्सा दिखाने के बजाय उन्हें प्यार और आराम से समझाने की कोशिश करें. खुद कुछ गलती होती है तो आगे बढ़कर उनसे मांफी मांग लें.

छुट्टियां प्लान करें-
लाइफ में पहले जैसे रंग भरने के लिए बीच-बीच में पार्टनर के साथ हॉलीडे भी प्लान कर सकते हैं. अगर आप काम की वजह से अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, तो काम से कुछ दिनों के लिए छुट्टियां लेकर बाहर कहीं घूमने जाएं. इससे आप मेंटलीफ्रेश होने के साथ रिलेशनशिप को भी मजबूत कर पाएंगे. 


Share

Leave a Reply