नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विवाहिता ने की आत्महत्या, हत्या का आरोप....

विवाहिता ने की आत्महत्या, हत्या का आरोप....
Share

चित्रकूट : कर्वी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध दशा में कुआ में कूदने से विवाहिता की मृत्यु की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।


बुधवार को कर्वी कोतवाली के सेमरिया गांव की अंशू पत्नी बुद्धराज यादव मंगलवार की शाम घर से निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव के बाहर कुआ में मिला। घटना की जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां रानी देवी ने बताया कि एक दिन पहले अंजू से बात हुई थी। ससुरालीजनों के परेशान करने की बात कही थी।

आज उसकी मरने की सूचना मिली है। रानी देवी ने तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी इन्द्रजीत गौतम ने कहा कि आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मायके पक्ष की तहरीर पर जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
 


Share

Leave a Reply