नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जाच में जुटी पुलिस....

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जाच में जुटी पुलिस....
Share

रुड़की : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसवा खेड़ी निवासी 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार देर रात मौत हो गई थी।

बताया गया है कि विवाहिता की हालत बिगडऩे पर झबरेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को लेकर घर पहुंचे थे।

परिजनों के अनुसार अर्चना पुत्री राकेश निवासी कस्बा ऊन थाना झिंझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश का विवाह कुछ साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव बसवा खेड़ी निवासी हेमंत पुत्र राकेश के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में खटपट चली आ रही थी। इस दौरान अर्चना ने दो बच्चों को भी जन्म दिया था। आपसी रंजिश के चलते विवाहिता अपने पिता के घर पर रही थी। मामला न्यायालय तक पहुंचा तो न्यायालय के आदेश पर ही विवाहिता को ससुराल भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि महिला उप निरीक्षक डिंपल जोशी के साथ मौके पर पहुंचे थे। विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


Share

Leave a Reply