संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत...
हरदोई : अरवल थाना क्षेत्र के गडरपुरवा गांव निवासी विवाहिता की कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिजन उसका शव गांव ले आए।जहां पर मायके पक्ष की तहरीर पर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अरवल थाना क्षेत्र के गडऱपुरा गांव निवासी विवाहिता महिला मीना 38 वर्ष पत्नी राजेश अपने पति के साथ कानपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।वही वह किराए के मकान में रहती थी।जहां रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई है। विवाहिता के पिता डीएल बघेल की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की शादी 2000 में हुई थी।उसके एक पुत्री है। एसओ अरवल राजपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।







.jpeg)












