BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Holi से पहले Maruti लॉन्च करेगी ये 2 नई गाड़ियां! मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Holi से पहले Maruti लॉन्च करेगी ये 2 नई गाड़ियां! मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स
Share

मारुति ने हाल 2022 में दो नई गाड़ियों को लॉन्च किया है, इसमें बलेनो और नई वैगनआर शामिल है। अब कंपनी होली से पहले अपनी 2 और पॉपुलर गाड़ियों को बाजार में उतार सकती हैं जिसमें अर्टिगा और ब्रिजा के नए मॉडल होंगे। इन दोनों गाड़ियों के अपडेटिड वर्जन का ग्राहक काफी समय से इंतजार कर रहे है। आइए आपको इसके अपडेट वर्जन के बारे में जानकारी देते है।
नई ब्रेजा
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को एक बड़ा अपडेट देगी। कंपनी "विटारा" नाम को छोड़ देगी, और सब-4-मीटर एसयूवी को मारुति सुजुकी ब्रेजा कहा जाएगा। 2022 मारुति ब्रेजा पेट्रोल वर्जन के साथ-साथ सीएनजी में भी पेश किए जाने की संभावना है। नई जनरेशन ब्रेजा के साथ कंपनी नए अलॉय व्हील्स, चौकोर व्हील आर्च्स, मोटी बॉडी क्लैडिंग, काली डोर मोल्डिंग, टर्ने इंडिकेटर वाले रियर व्यू मिरर्स और कलर्ड डोर हैंडल्स दिए गए हैं। नई ब्रेजा का पिछला हिस्सा भी काफी बदल गया है जिसमें रैपअराउंड टेललैंप्स और चौड़ी क्रोम की पट्टी पर ब्रेजा लिखा है।
नई अर्टिगा
नई अर्टिगा फेसलिफ्ट के इंटीरियर जानकारी फिलहाल अभी नहीं मिली है, लेकिन बाहरी बदलावों की तर्ज पर कार के इंटीरियर में भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल के लिए कंपनी इसकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है, फिलहाल इस MPV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.97 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक नई अर्टिगा के केबिन में नए रंग की अपहोल्स्ट्री और 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जिससे इंटीरियर को एक ताजा लुक दिया जा सके।
इसके अलावा मारुति सुजुकी नई MPV के पहले जैसे फीचर्स देने वाली है जिनमें वायरलेस फोन चार्जर, एप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कलर्ड मल्टी-इंफो डिस्प्ले, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। यहां दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

 


Share

Leave a Reply